वेबवार्ता: कुशीनगर! उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) जिले में राष्ट्रीय शिक्षक पर्व के तीसरे दिन 7 सितंबर 2022 को उदित नारायण पीजी कालेज, पडरौना, कुशीनगर में ‘ ‘एजुकेशनल फिल्म स्क्रीनिंग’ किया गया।
प्राचार्य प्रोo ममता मणि त्रिपाठी के संरक्षण मे शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों, कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर विश्वंभर नाथ प्रजापति ने कार्यक्रम के संचालन में प्रोग्राम की रूप-रेखा रखी l जिसमें पहला प्रोग्राम शैक्षिक फिल्म ‘सिग्नेचर’ (हिन्दी) का स्क्रीनिंग किया गया।
दूसरे प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं से ‘बुक रीडिंग’ के माध्यम से शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया । इस मूवी के माध्यम से बच्चो को शिक्षा के प्रति यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि हमारे जीवन मे शिक्षा का योगदान, महत्व एवं उपयोगिता कितनी जरूरी है जिसके बिना हमारा जीवन बिल्कुल ही अधूरा है।
‘बुक रीडिंग’ के माध्यम मे सभी छात्र और छात्राओं ने शिक्षा के बारे चर्चा की। महात्मा गांधी, सावित्रीबाई फुले, नेल्सन मंडेला एवं भारतीय शिक्षा के बारे में बुक रीडिंग किया।
कार्यक्रम के अंत मे शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉo मुकेश चन्द यादव द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया तथा अंत मे उन्होंने समस्त शिक्षको, कर्मचारियों, तथा छात्र – छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त प्रोग्राम में शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉo मनोज यादव, महामंत्री डॉo विजय प्रताप निषाद, कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय, अनूप पटेल, डॉo नरेंद्र त्रिपाठी, चंदन, डॉo अरुण कुमार, डॉo आनंद गोंड,डॉo श्याम कुमार , अभिषेक सरोज, अश्विनी यादव, बलदेव यादव, ओम नारायण, पीयूष सिंह, जितेन्द्र सिंह, डॉo शंभू प्रसाद, डॉo अमित वर्मा, शंकर शरण सिंह, ऐश्वर्य पाठक, अशोक यादव, विवेक गुप्ता, आकाश वर्मा, आशुतोष सिंह, मनीष सिंह, प्रदीप मोदनवाल, शमशेर मल्ल, अदिति, आराध्या , अंकित, सूरज, नाजनी, आंचल इत्यादि समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।