कुशीनगर, 20 अगस्त (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वृहस्पति वार को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा बहद ग्राम बसहिया शाहपुर रोड नहर पुल से वध करने हेतु ले जा रहे दो राशि जिन्दा गोवंश बरामद कर एक गौ तस्कर अरमान कुरैशी पुत्र यहिया कुरैशी निवासी वसहिया बनबीरपुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पडरौना कोतवाली पर मु.अ. संख्या-418/22 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनिमय व 11 पशु क्रुरता अधि. व 429 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज सिधुवा बाजार अमित कुमार सिंह ने गौ तस्कर का आपराधिक इतिहास मु.अ. संख्या 607/2018 धारा 3/5/8 उ.प्र. गोवध निवारण अधि., दूसरा मु.अ. संख्या 608/2018 धारा 3/5ए/8 उ.प्र. गोवध निवारण अधि. व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि. थाना को. पडरौना कुशीनगर तथा तीसरा मु.अ. संख्या 35/19 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगस्टर एक्ट थाना को. पडरौना कुशीनगर दर्ज है। इस गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 अमित कुमार सिंह, हे0का. सच्चिदानन्द प्रजापति थाना, का. विरेन्द्र यादव थाना को. पडरौना, का. आशीष सरोज थाना को. पडरौना कुशीनगर शामिल हैं।