गिरिडीह, 19 फरवरी (राजेश कुमार)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को केंद्रीय कारा में काराधीन बंदियों के बीच जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर प्राधिकार के सचिव सौरव कुमार गौतम के मार्गदर्शन में सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल फैयाज अहमद, रंजीव कुमार रंजीव, कारा पाल केंद्रीय कारागार प्रमोद कुमार उपस्थित थे।
शिविर में बंदियों को उनके अधिकार और कर्तव्य के साथ साथ कानून में उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। वहीं जिलां विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से उन्हें किस प्रकार का सहयोग मिल सकता है इसकी भी जानकारी दी गयी।
मौके पर केंद्रीय कारा के कारा पाल प्रमोद कुमार ने बंदियों को अपने समय का सदुपयोग करने और पढ़ाई लिखाई एवं अन्य हुनर को सीखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कारा प्रशासन वैसे बंदी को जो आगे पढ़ाई लिखाई करना चाहते हैं अथवा तकनीकी ज्ञान हासिल करना चाहते हैं उनके लिए केंद्रीय कारागार में सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। कहा ही शीघ्र ही इस दिशा में सकारात्मक पहल की शुरुआत होने की संभावना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जेल पीएलबी रमेश मंडल, न्यायालय कर्मी नवनीत कुमार दाराद, जेल कर्मियों तथा पीएलवी दिलीप कुमार की भूमिका सराहनीय रही।