23.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की जिम्मेदारी अकेले प्रशासन की नहीं सभी की है: अब्दुल हमीद

वेबवार्ता: मुकेश शर्मा, भिण्ड/मौ। मानवता ईश्वर के लिए कल्याण संस्था परिषद के राष्टीय अध्यक्ष अब्दुल हमीद ने अपील की है कि मध्य प्रदेश के जो क्षेत्र बाढ़ से पीड़ित हैं उन क्षेत्रों की ग्रामपंचायतें, नगरपालिका, नगरपरिषद नगर परिषद,स्वयं सेवी संस्थाये,समाजसेवी सभी को आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।

श्री हमीद ने कहा है कि यही मौका है हम और आपको ईश्वर अगर सक्षम बनाया है तो पीड़ित व्यक्ति की मदद करनी चाहिए जो जिस लाइक है बो बैसी मदद करे। जो शरीर से मदद करने में सक्षम है उन्हें बाढ़ पीड़ितों की मदद शरीर से करना चाहिए, श्री हमीद ने आगे कहा कि केवल सरकार और प्रशासन की ही जिम्मेदारी नहीं है हम और आप अगर इंसान हैं तो हर इंसान की मदद करना हर इंसान की जिम्मेदारी बनती है कि इंसान को अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागना चाहिए।

उन्होंने ने भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किये जा रहे काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि भिंड कलेक्टर और एसपी एवं पूरा जिला प्रशासन दिन-रात बाढ़ पीड़ितों की जिस तरह मदद कर रहे हैं पूरे जिले के समाजसेवी एवं नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षदों को भी इस मानव सेवा में बढ़-चढ़कर प्रशासन की एवं बाढ़ पीड़ितों की मदद करना चाहिए।

श्री हमीद ने आवाम से अपील करते हुए कहा कि एक इंसान 50 लोगों की जरूरत को पूरा नहीं कर सकता मगर एक व्यक्ति एक व्यक्ति के खाने की कपड़ों की 1 दिन की समस्या का निराकरण करने में सक्षम है अगर जिले के 5 प्रतिशत इंसान यह सोच बनालें कि मेरे ऊपर यह जिम्मेदारी है कि एक भी बाढ़ पीड़ितों को हम भूखा नहीं सोने देंगे ना ही उन्हें इस बात का एहसास होने देंगे कि वह परेशानी में हैं तो बड़ी आसानी से इस समय बाढ़ पीड़ितों की मदद कर कर उनकी दुआएं को लूटा जा सकता है इस समय बाढ़ की समस्या से जूझ रहे लोगो को खाने पीने की सामान की ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति की हमदर्दी की भी बहुत बड़ी आवश्यकता है पूरे जिले को उनके साथ खड़ा हो जाना चाहिए , इस वक्त तो जो बाढ़ पीड़ित हैं वह अच्छे घर से भी हो तब भी जरूरतमंद ही है और मुझे आशा ही नहीं पूर्ण भरोसा है कि आप कम से कम एक घर की मदद करने के लिए पीछे नहीं हटेंगे अगर हम सब एक एक घर की भी मदद करेंगे तो कई घरों की दुआ मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,148FollowersFollow

Latest Articles