28.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

कलान मे भाकियू के जिला उपाध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अशोक कुमार मैथिल
कलान,शाहजहांपुर
शाहजहांपुर की तहसील कलान में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन(अराज0) के जिला उपाध्यक्ष शाहजहांपुर उदयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलान तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम कलान सतीश चंद्र को एक ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र में कहा कि जिले की कलान तहसील क्षेत्र में 15 जून से 6 अगस्त 2022 तक इतने भी बारिश नहीं हुई है कि किसान खरीफ फसलों की बुवाई भी कर सके।
साधन संपन्न किसान अपने निजी सिंचाई के साधनों से फसलें तैयार करने में लगे हैं। जबकि साधन विहीन किसानों से यही साधन संपन्न किसान अपने निजी सिंचाई के साधनों से (गरीब किसानों से) मनमानी सिंचाई वसूल कर रहे हैं। जिससे कम जोत के साधन विहीन किसानों की खेती बारिश नहीं होने के कारण खाली पड़ी है। ऐसे में गरीब किसानों के परिवारों का पेट कैसे भरेगा? उन्होंने मांग की है कि कलान तहसील क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के साथ ही किसानों को परिवार भरण पोषण की सुविधा मुहैया कराई जाए, ताकि गरीब किसानों के परिवारों का भरण पोषण हो सके।
 उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में कलान तहसील को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन मिर्जापुर ब्लाक के ग्राम जरियनपुर में गंगा चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष बालक राम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह पाल, सोनपाल सिंह यादव, कमलेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles