27.1 C
New Delhi
Sunday, March 26, 2023

श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र का जन्म महोत्सव 22 को

जगदलपुर। सत्संग विहार जगदलपुर के तत्वावधान में 22 जनवरी को अनुकूल देव वार्ड स्थित सत्संग विहार में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र का 135 वां जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया है। याजक सुरेश कुमार मित्रा एवं सीबी साहू ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अभय परिडा भुवनेश्वर, अशोक कुमार गिदवानी हैदराबाद, तुषार कांति चन्द रायगढ़, बीके माधव किरन्दुल व रमाकांत कैवर्त गरियाबंद उपस्थित होंगे।

उन्होने बताया कि श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र के 135 वें जन्म महोत्सव के अवसर पर सुबह साढ़े 5 बजे वेद मांगलिकी, 6 बजे उषा कीर्तन, 6.41 बजे सामूहिक प्रार्थना प्रणाम के बाद श्रीश्री ठाकुर के अमिय ग्रन्थों का पाठ किया जाएगा। 7 बजे भक्ति संगीतांजली के बाद स्वल्पाहार, 9 बजे से अनुकूल देव वार्ड में शोभायात्रा निकाली जाएगी, 10 बजे से शिशु, किशोर सम्मेलन व संगीतांजली, 11 बजे से साधारण सभा, 1 बजे से भोग प्रसाद का वितरण प्रारंभ होगा। दोपहर 3 बजे से मातृ सम्मेलन, शाम 5.46 बजे से सामूहिक प्रार्थना, आलोक सज्जा एवं अमिय ग्रन्थों का पाठ, साढ़े 6 बजे संगीताजंलि व सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद रात्रि 8 बजे भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles