34.1 C
New Delhi
Monday, September 25, 2023

राजनांदगांव में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत कांग्रेस पर हुए हमलावर, कहा- घोटालाें की परंपरा खानदानी, मांगा रिपोर्ट कार्ड

राजनांदगांव, (वेब वार्ता)। विजय संकल्प वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा शनिवार को देर शाम राजनांदगांव पहुंची। फरहद चौक पर स्वागत के बाद मोटरसाइकिल रैली के साथ यह सीधे कृषि उपज मंडी पहुंची। वहां सभा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भूपेश सरकार पर तीखे हमले किए। प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस में घोटालाें की परंपरा खानदानी है। छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा गोबर घोटाला है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ने चारा घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि कम से कम गाय को तो छोड़ देते। गोबर से पैसा खाना है तो गोमाता को चारा ही खिला देते। भूपेश सरकार ने गाय को भी नहीं छोड़ा। सावंत ने कहा कि बड़े-बड़े वादे करके सरकार में आने वाली कांग्रेस ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने पूछा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों, सरकारी कर्मचारियों से किए गए कितने वादे पूरे किए? 36 वादों का क्या हुआ? जनता को बताया जाना चाहिए। सावंत ने कांग्रेस सरकार से रिपोर्ट कार्ड मांगा।

गोवा के सीएम ने जय जोहार से बात शुरू की। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने किसानों, महिलाओं, गरीबों के उत्थान व युवाओं को रोजगार की सोच के साथ नया राज्य बनाया। रमन सरकार ने 15 वर्ष जनता की सेवा की। तेजी से विकास हो रहा था। कांग्रेस ने झूठे वादे किए, लोगों को बहलाया। अब लोगों को पता चल गया कि चावल वाले बाबा की ही सरकार अच्छी थी। अभी युवाओं, महिलाओं व किसानों को धोखा देने वाली सरकार है। लोगों ने 15 साल मीठा खाने के बाद मिर्ची का स्वाद चखा है। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार फिर से लानी है। नक्सलवाद को मिटाना है। गोवा के सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था बदहाल है। महिला सुरक्षित नहीं है। नक्सलवाद बढ़ा है।

नाम से नीयत नहीं बदलती

सभा में विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए सावंत ने कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। इससे नियति और नीयत नहीं बदलती। आरोप लगाया कि कांग्रेस, सनातन धर्म को मिटाने की बात कहने वालों के साथ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि राज्य में केवल झूठ, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट की सरकार है। बड़े-बड़े वादा करके सरकार बनाई। एक भी पूरा नहीं किया। इस बार फिर वैसे ही वादे कर रहे हैं। कुर्सी पर बैठाने वाली जनता कुर्सी से उतारना भी जानती है। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, अपराध नशा, माफिया का गढ़ बना दिया। विकास नहीं केवल भ्रष्टाचार और लूट हो रही है। गरीबों का पैसा दिल्ली पहुंचाया जा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से परिवर्तन होकर रहेगा। सुशासन व विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाकर डबल इंजन वाली सरकार को बैठाना होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles