16.1 C
New Delhi
Tuesday, November 28, 2023

पुलिस ने छह लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, करता था विस्फोटक सामग्रियों की सप्लाई, इन अपराधों में भी था शामिल

राजनांदगांव, (वेब वार्ता)। गढ़चिरौली पुलिस ने छह लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली मेस्सो गिल्लू कवड़ो 50 वर्ष गढ़चिरौली एटापल्ली के ग्राम रेखाभटा का रहने वाला है। हाल में वह जाजावंडी-दोडडुर जंगल में रह रहा था। गट्टा पुलिस की टीम व सीआरपीएफ जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2023 में हिक्केर के जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल था। नक्सलियों के सप्लायर टीम में मेस्सो कवड़ो एसीएम पद में था। जो नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री, दैनिक व अन्य जरूरत के सामान की आपूर्ति करता था।

पुलिस ने बताया कि बीते दिनों गिरफ्तार नक्सली डीव्हीसी चैनुराम उर्फ सुक्कु वत्ते कोरसा के साथ काम करता था। चार दिनों के अंदर पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि नक्सली मेस्सो कवड़ो वर्ष 2017 के पहले वह माओवादीयों को जीवनावश्यक सामग्री पहुंचने और पुलिस की खबर देने का काम करता था। इसके बाद से अभी तक सप्लायर की टीम में कार्यरत था। हाल ही में एसीएम पद पर पदोन्नति दी गई थी।

इन अपराधों में था शामिल

गिरफ्तार नक्सली मेस्सो वर्ष 2017 में मुस्फर्शी जंगल में हुए मुठभेड़ में शामिल था। वहीं मार्च 2023 में हिक्केर जंगल में हुए मुठभेड़ में था। इसके अलावा वर्ष 2021 में ग्राम रामनटोला के ग्राम पटेल की हत्या की वारदात में शामिल था। वर्ष 2022 में ग्राम दोड्डुर एटापल्ली के ग्राम पटेल की हत्या की थी। वहीं वर्ष 2021 में कांकेर जिले के तड़बैली में मोबाइल टावर में आगजनी की घटना में भी गिरफ्तार नक्सली शामिल था। महाराष्ट्र सरकार ने नक्सली मेस्सो गिल्लू कवड़ो की गिरफ्तारी पर छह लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles