19.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

MP सहित पांच राज्यों में आर्दश आचार संहिता लागू

भोपाल, (वेब वार्ता)। मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने आर्दश आचार संहिता लागू प्रभावी कर दी है।
मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग
मप्र में 17 नवम्बर को मतदान
3 दिसंबर को चुनाव नतीजे
छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग

यह थी 2018 में तस्वीर —
2018 विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश ने नई करवट ली थी। जब कांग्रेस ने बीजेपी की जमीन खिसकाई और सत्ता हासिल कर ली थी। 6 अक्टूबर को चुनाव का ऐलान हुआ और 28 नवंबर 2018 को वोट डाले गए थे। कुल 2,899 कैंडिडेट्स में कांग्रेस के 114 प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया तो दूसरे नंबर पर बीजेपी के 109 प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए थे। 7 सीटें ऐसी रही जहां बसपा- 2, सपा- 1, निर्दलीय- 4 प्रत्याशियों ने भी अपनी आमद दर्ज कराई थी।

मध्यप्रदेश में मतदाताओं का आंकड़ा —-
वर्ष 2018 में कुल मतदान प्रतिशत 74.84 रहा था। इसमें पुरुष मतदान 75.84 प्रतिशत और महिला मतदान 74.01 प्रतिशत रहा था। अब 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा की बात करें तो इसकी तैयारियां जोरों पर हैं प्रदेश में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 और महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 और थर्ड जेंडर 1373 हैं। प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 हजार 36 हजार 229 मतदाता दर्ज हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles