24.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

लालबाग मैदान पर क्रिकेट अंडर 14 का ट्रायल 25 को

जगदलपुर, (वेब वार्ता)। बस्तर जिला क्रिकेट संघ जगदलपुर द्वारा अंडर 14 का ट्रायल रविवार 25 सितंबर को स्थानीय लालबाग मैदान में प्रात: 8 बजे लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ी ही राज्य स्तर पर अक्टूबर माह में होने वाले ट्रायल में भाग लेंगे। इसके किए रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर पिछले छ: वर्ष की मार्कशीट, डिजिटल मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वर्तमान में खींची हई फोटो जमा करे।

अंडर 14 में 1 सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2010 तक के जन्मे खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते है। क्रिकेट अंडर 14 का ट्रायल के मुख्य चयनकर्ता राजकुमार महतो, शिवनारायण मोहंती, विश्वमोहन मिश्र, प्रेम झा होंगे तथा चयनकर्ता सुनील पठारिया, प्रदीप गुहा, महेंद्र साहू, प्रीतपाल सिंह, विवेक राय, करणदीप सिंह होंगे। बस्तर जिला क्रिकेट संघ के सचिव केदार ठाकुर ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नियम अनुसार खिलाड़यिों को हर वर्ग के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र का होना आवशक है। अत: खिलाड़यिों के डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र व मेन्युअल जन्म प्रमाण पत्र की ओरिजिनल कॉपी को अपलोड करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles