28.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बालोद जिले के दौरे पर हैं, जहां राजू श्रीवास्तव के निधन की जानकारी मिलते ही दुख जताते हुये कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हम सबका बहुत मनोरंजन किया। उनका जाना देश के लिए और कला जगत के लिए बड़ा नुकसान है।

इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कॉमेडी प्रेमियों के गजोधर राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे। राजू श्रीवास्तव के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक बहुत अच्छे कलाकार थे। हम सभी को हंसाते हंसाते हुए सभी को रुला कर चले गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles