28.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023

16 नवंबर को देना होगा पूर्व मुख्यमंत्री को जवाब

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी दी गई जानकारी को लेकर कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी जिस पर न्यायालय ने 16 नवंबर की तारीख सुनवाई के लिए मुकर्रर की है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए 2008, 2013 और 2018 में शपथ पत्र में अपनी संपत्ति संबंधी जो जानकारी दी थी वह झूठी है जिसकी सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से याचिका दायर की थी। माननीय उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री को जवाब पेश करने के लिए 10 दिनों का समय निर्धारित किया है। 16 नवंबर को उन्हें अपना जवाब पेश करना होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles