34.1 C
New Delhi
Monday, September 25, 2023

WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, देखें कहां होगा फाइनल

WPL 2023 schedule : नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) का ऑक्शन सोमवार को समाप्त हुआ, जिसके बाद बीसीसीआई ने मंगलवार को नए टूर्नामेंटा के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट में पांच टीम- मुंबई इंडिंयस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स उतरेंगी, जिनकी आपस में भिड़ंत होगी। सभी मैच मुंबई के दो मैदानों पर आयोजित होंगे। लीग की शुरुआत चार मार्च से डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी। पहले मैच में गुजरात और मुंबई की टक्कर होगी। वहीं, फाइनल 26 मार्च को खेला जाएगा, जिसका आयोजन ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।

डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में कुल 20 लीग मैच और 2 प्लेऑफ मैच होंगे, जो 23 दिनों की दौरान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में चार डबल हेडर होंगे। पहला डबल हेडर पांच मार्च, दूसरा 18, तीसरा 20 और चौथा 21 मार्च को होगा। जिस दिन डबल हेडर होगा, उस दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा। वहीं, अन्य मैच शाम को साढ़े सात बजे से होंगे। डब्ल्यूपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। मंधाना का बेस ब्राइस 50 लाख था। उनके लिए मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई लेकिन बाजी आरसीबी के हाथ लगी।

हालांकि, मुंबई की टीम भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने साथ जोड़ने में सफल रही। मुंबई ने हरमनप्रीत को एक करोड़ 80 लाख रुपये में लिया। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नताली साइवर को 3.2 करोड़ रुपये मिले। गार्डनर को गुजरात और साइवर को मुंबई ने खरीदा।

विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल | WPL Schedule 2023

तारीख मैच समय स्टेडियम
4 मार्च GG vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल
5 मार्च RCB vs DC 3:30 PM ब्रेबोर्न
5 मार्च UPW vs GG 7:30 PM डीवाई पाटिल
6 मार्च MI vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न
7 मार्च DC vs UPW 7:30 PM डीवाई पाटिल
8 मार्च GG vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न
9 मार्च DC vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल
10 मार्च RCB vs UPW 7:30 PM ब्रेबोर्न
11 मार्च GG vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल
12 मार्च UPW vs MI 7:30 PM ब्रेबोर्न
13 मार्च DC vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल
14 मार्च MI vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
15 मार्च UPW vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल
16 मार्च DC vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
18 मार्च MI vs UPW 3:30 PM डीवाई पाटिल
18 मार्च RCB vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
20 मार्च GG vs UPW 3:30 PM ब्रेबोर्न
20 मार्च MI vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल
21 मार्च RCB vs MI 3:30 PM डीवाई पाटिल
21 मार्च UPW vs DC 7:30 PM ब्रेबोर्न
24 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM डीवाई पाटिल
26 मार्च फाइनल 7:30 PM ब्रेबोर्न

WPL 2023 Teams and Owners

Team Name Owner City Captain Amount
Mumbai Indians Reliance Industries Mumbai Harmanpreet Kaur INR 912.99 Cr
Gujarat Giants Adani Group Ahmedabad TBA INR 1289 Cr
Delhi Capitals JSW–GMR Delhi TBA INR 810 Cr
Royal Challengers Bangalore Diageo Bengaluru TBA INR 901 Cr
UP Warriorz Capri Global Lucknow TBA INR 757 Cr

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles