30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 3, 2023

WTC Final : इंग्लैंड में विराट और स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड

लंदन, (वेब वार्ता)। विराट कोहली (Virat Kohli) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) वर्तमान समय में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं। क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों की बात आती है तो उसमें भी इन दोनों का नाम है। विराट तीनों फॉर्मेट में कमाल करते हैं तो स्मिथ का टेस्ट में कोई टक्कर नहीं है। 5000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज में स्मिथ से बेहतर औसत सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन का ही है। विराट का टेस्ट में वैसा रिकॉर्ड तो नहीं है लेकिन दुनिया के हर कोने में जाकर उन्होंने रन बनाए हैं। गेंदबाजों में उनके नाम का अलग हो खौफ होता है।

इंग्लैंड में विराट और स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड

टेस्ट मैच ज्यादातर टीमें अपने घर या विपक्षी के घर में खेलती हैं। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) का फाइनल इंग्लैंड में खेला जाएगा। 7 जून से ओवल के मैदान पर दोनों टीमों की टक्कर होगी। ऐसे में इंग्लैंड के रिकॉर्ड ही मायने रखते हैं। हम आपको बताते हैं कि विराट कोहली और स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड इंग्लैंड में कैसा है?

विराट कोहली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड में 16 टेस्ट खेले हैं। 2014 में विराट पहली बार इंग्लैंड गए थे। उस दौरे के 5 टेस्ट में विराट के बल्ले से सिर्फ 134 रन निकले। 2018 के दौरे पर विराट ने जबरदस्त वापसी की और उनका बल्ला खूब बोला। इस बार 5 टेस्ट में उन्होंने 593 रन ठोक दिए। 2021 और 2022 में हुए 5 टेस्ट में विराट ने 249 रन ही बनाए। 2021 में विराट ने यहां टेस्ट चैंपियनशिप 2019-21 का फाइनल भी खेला था। इस तरह 16 मुकाबलों में विराट के बल्ले से 33.33 की औसत से 1033 रन निकले हैं। इसमें 2 शतक और 5 फिफ्टी शामिल हैं।

इंग्लैंड में विराट कोहली- 16 टेस्ट, 31 पारी, 1033 रन, 33.33 का औसत, 2 शतक, 5 फिफ्टी

स्टीव स्मिथ: दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ की बात करें तो स्थिति पूरी तरह अलग है। विराट की तरह स्मिथ ने भी इंग्लैंड में 16 ही टेस्ट खेले हैं। उन्होंने 2010 में लेग स्पिनर के रूप में इंग्लैंड में ही टेस्ट डेब्यू किया था। उस मुकाबले में वह पहली पारी में 8वें और दूसरी पारी में 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। दोनों पारियों में उनके बल्ले से कुल 13 रन निकले थे। गेंदबाजी में 3 विकेट लिए थे। लेकिन उसके बाद की कहानी अलग है। 16 टेस्ट की 30 पारियों में स्मिथ के बल्ले से इंग्लैंड में 1727 रन निकले हैं। 59.55 की औसत से। इसमें 6 शतक और 7 फिफ्टी शामिल हैं।

इंग्लैंड में स्टीव स्मिथ- 16 टेस्ट, 30 पारी, 1727 रन, 59.55 का औसत, 6 शतक, 7 फिफ्टी

ओवल के मैदान पर रिकॉर्ड

ओवल के मैदान की बात करें तो यहां भी स्टीव स्मिथ का पलड़ा भारी है। यहां 3 मैचों की 5 पारियों में उन्होंने 97.75 की औसत से 391 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और एक फिफ्टी शामिल है। विराट ने भी यहां 3 ही मैच खेले हैं। उनके बल्ले से 28.16 की औसत से 169 रन निकले हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles