36.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे सूर्या-कुलदीप और सुंदर:भस्म आरती में शामिल हुए

उज्जैन, (वेब वार्ता)। इंडियन क्रिकेटर्स ने सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए। सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल का पंचामृत पूजन किया। तीनों ने अपने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाना है। मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। तीनों प्लेयर्स इंदौर से ही तड़के उज्जैन आए।

1 166

जानकारी के अनुसार सूर्य कुमार ने इंदौर में होने वाले न्यूजीलैंड के साथ मैच में जीत और ऋषभ पंत के जल्द स्वस्‍थ होने की कामना की। खिलाड़‍ियों ने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। आरती के बाद सोला पहनकर गर्भगृह में बाबा का जल से अभिषेक किया।

नंदी हॉल में साथ बैठे लोग पहचान ही नहीं पाए

क्रिकेटर्स ने गर्भगृह में जाकर धोती-सोला पहनकर महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी साथ थे। महाकाल मंदिर में तीनों क्रिकेटर्स आम भक्तों की तरह भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में भक्तों के बीच बैठे। आसपास बैठे कई भक्त उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद तीनों ने साधारण भक्तों की तरह गर्भगृह में दर्शन किए।

महाकाल के दर्शन के बाद सूर्य कुमार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘महाकाल दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। शुरू से अंत तक आरती देखी। मन शांत हो गया। सबसे जरूरी ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की। वे रिकवर हो जाएं, बस यही जरूरी है हम सबके लिए।’

30 दिसंबर कार एक्सीडेंट में घायल हुए थे पंत
इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं। वे दिल्ली से कार से रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे। पंत का मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उनके घुटने की सर्जरी हुई। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles