29.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

रोहित शर्मा के चाबुक शॉट से दहल गया नेपाली गेंदबाज, लंबे समय बाद दिखा हिटमैन का रौद्र रूप

पल्लेकेले, (वेब वार्ता)। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की धमाकेदार बैटिंग से एशिया कप के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। मैच में भारत को DLS के आधार पर 23 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में रोहित और गिल की तूफानी बैटिंग से 20.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 59 गेंद में नाबाद 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 6 चौके और 5 बेहतरीन छक्के भी लगाए।

रोहित शर्मा का हर शॉट एक से बढ़कर एक था। नेपाल का कोई भी गेंदबाज रोहित के रौद्र रूप के आगे नहीं टिक सका। बहुत अरसे बाद फैंस ने रोहित शर्मा के इस रौद्र रूप को देखा। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह अच्छी खबर भी है कि सुपर-4 से पहले रोहित अब अपनी लय में लौट चुके हैं।

एशिया कप में रोहित के नाम बड़ा रिकॉर्ड

नेपाल के खिलाफ तेज तर्रार पारी के साथ ही रोहित शर्मा के नाम एशिया कप में कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए। रोहित ने वनडे एशिया कप में अब सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित के नाम अब कुल 22 छक्के दर्ज हो गए हैं। वहीं इस मामले में अब सुरेश रैना दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। सुरेश रैना के नाम वनडे एशिया कप में 18 छक्के हैं। वहीं 13-13 छक्के के साथ सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी तीसरे स्थान पर काबिज हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग के नाम 12 छक्के दर्ज हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने वनडे में महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित की कप्तानी में दूसरी हार टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की है। इससे पहले ऐसा सिर्फ दो बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हुआ था जब टीम इंडिया ने 10 विकेट से वनडे मुकाबला जीता था।

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला था रोहित का बल्ला

एशिया कप के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया था। रोहित शर्मा सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। सिर्फ रोहित ही नहीं, शुभमन गिल और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए थे। ऐसे में नेपाल के खिलाफ जिस तरह से रोहित और शुभमन ने बैटिंग उससे अब सुपर-4 के लिए टीम इंडिया की तैयारी में मजबूती मिलेगी। रोहित के अलावा शुभमन गिल नेपाल के खिलाफ 62 गेंद में 67 रनों की पारी खेली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles