28.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023

IPL 2023 | IPL 2023 के लिए टीम की कमर कसने चेन्नई पहुंचे MS Dhoni, देखें वीडियो

चेन्नई, (वेब वार्ता)। IPL 2023 की तैयारियां जोरों पर है। आईपीएल की दूसरी सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए कमर कस रही है। टीम के धुरंधर कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम के अन्य प्लेयर्स के साथ तैयारी के लिए चेन्नई कैंप में पहुंच चुके हैं।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ  कैंप में शामिल होने वालों में  शिवम दूबे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू और अन्य प्लेयर्स हैं। IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई अबकी बार चैंपियन बनने के लिए जान झोंक देगी। धोनी के करियर का यह अंतिम सीज़न भी माना जा रहा है।

गौरतलब है कि कप्तान एमएस धोनी के करियर का यह बतौर खिलाड़ी आखिरी सीज़न होगा। IPL 2022 में Chennai Super Kings बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 9वें स्थान पर रही थी।

IPL की 4 सीज़न की चैंपियन रह चुकी Chennai Super Kings (CSK) चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में IPL 2023 के लिए तैयारियों में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles