23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

Karnataka Election 2023 | कर्नाटक: एक ही चरण में आगामी 10 मई को होंगे चुनाव, 13 को होगा रिजल्ट घोषित

नई दिल्ली. अब से कुछ देर पहले, कर्नाटक में विधानसभा चुनावों (Karnatka Election) की तारीखों का ऐलान हो गया है, ऐसे में अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव आगामी 10 मई को होंगे वहीं मतगणना 13 मई को होगी। गौरतलब है कि, 225 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल आगामी 24 मई को खत्म होगा।

वहीं राज्य में वोटरों की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 21 लाख है। इनमें महिला वोटर्स की संख्या दो करोड़ 59 लाख है। मामले पर अब चुनाव आयोग ने बताया है कि, राज्य की 225 विधानसभा सीटों में से36 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

जानकारी हो कि, इस बार राज्य में सत्ताधारी BJP,कांग्रेस और जेडी (एस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।  वहीं BJPने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।  BJP अप्रैल के पहले हफ्ते में अपनी लिस्ट जारी करेगी।  कांग्रेस अपने 124 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर चुकी है, जबकि दूसरी लिस्ट कल ही जारी की जाएगी।

वहीं आज चुनाव आयोग ने कहा कि कर्नाटक में फिलहाल 5.22 करोड़ वोटर्स हैं।  हमारा नए वोटर्स को जोड़ने पर भी जोर है।  राजीव कुमार ने बताया कि जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है, उनको घर से वोट डालने की सुविधा दी जाएगी।  वहीं आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, आगामी 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो जाएगी, वह भी इस चुनाव में भाग ले सकेंगे।  उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटर्स जुड़ सकें, इसके लिए हमारी कोशिशें पूरे दम  से जारी हैं।

कर्नाटक राज्य में अब 240 मॉडल पोलिंग स्टेशन्स

चुनाव सम्पान करने कि तैयारियों पर अब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, राज्य में अबकी बार 240 मॉडल पोलिंग स्टेशन्स भी होंगे, इसमें यूथ को लगाया जाएगा।  कर्नाटक में 58 हजार 282 मतदान केंद्र हैं, जिसमें से 20 हजार 866 शहरी केंद्र हैं।  इनमें से 50 फीसदी मतदान केंद्र यानी 29 हजार 140 पर वेबकास्टिंग भी इस बार की जाएगी।

वहीं उन्होंने बताया कि, करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles