IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स यानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टीम वो टीम जिसने इस सीजन कमाल करके दिखा दिया। वो टीम जिसने मुंबई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और वो टीम जिसने शुरुआत के सीजन से ही अपनी धाक जमाई हुई है।
अब ये टीम एक बदलाव के दौर में है। बदलाव कप्तानी का। बदलाव एक विकेट कीपर का। बदलाव एक खिलाड़ी का और बदलाव एक बल्लेबाज का। अब आप सोचेंगे कि इतने सारे खिलाड़ी कहां जा रहे हैं। जी नहीं। ये सिर्फ एक खिलाड़ी के अंदर की काबिलियत है नाम है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)।
मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) शायद ही आईपीएल का अगला सीजन (IPL 2024) खेलें। क्योंकि जिस तरीके से धोनी के घुटने में चोट है। कमर में दर्द है, लगता नहीं है कि शरीर उनका अगले साल तक साथ दे पाएगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2023: चेन्नई पर जीत के जश्न में पड़ा खलल, नीतीश राणा सहित पूरी टीम पर लगा भारी जुर्माना
इसी बीच अब खबरें कप्तानी को लेकर उठने लगी हैं कि टीम मैनेजमेंट एक बार फिर से रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पर भरोसा दिखा सकता है। जडेजा का आईपीएल 2023 का सफर कुछ शानदार नहीं रहा। लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने जिस तरीके से टीम को जीत दिलाई, पिछला खराब प्रदर्शन सब खत्म हो गया।
टीम में एक खेमा अभी भी रविंद्र जडेजा के पक्ष में
जडेजा भी कप्तानी करना चाहते हैं। हो सकता है जब वह पहले कप्तानी कर रहे थे तो कुछ कमी रह गई हो। अब वह उसे दूर करके एक शानदार वापसी कर सकते हैं।
हालांकि ये तभी मुमकिन है जब महेंद्र सिंह धोनी अपना सीजन (IPL 2024) ना खेलें। टीम को इतनी जल्दी कोई कप्तान ना मिले। तब जाकर रविंद्र जडेजा के ऊपर जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन इतना तो साफ है कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम में एक खेमा अभी भी रविंद्र जडेजा के पक्ष में है। और टीम को आगे ले जाने के लिए उनका नाम सबसे आगे ला रहा है।