28.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023

आईपीएल 2023 में ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए उतरेगी हार्दिक की पलटन, जानें क्या है गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग की नई नवेली टीम और पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 में भी अपने प्रदर्शन से कोहराम मचाकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम करना चाहेगी। आईपीएल के 16वें संस्करण का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। जिसमें पहला मुकाबला किसी और का नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस का ही है।

31 मार्च को आईपीएल 2023 की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले महा मुकाबले से होगी। तो आइये ऐसे में नजर डालते हैं एक बार गुजरात के पूरे शेड्यूल पर कि हार्दिक की सेना कब और कहां किस टीम से भिड़ने वाली है।

आईपीएल 2023 के लिए गुजरात टाइटंस का शेड्यूल

1) 31 मार्च, गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद

2) 04 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली

3) 09 अप्रैल, गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद

4) 13 अप्रैल, पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, मोहाली

5) 16 अप्रैल, गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद

6) 22 अप्रैल, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, लखनऊ

7) 25 अप्रैल, गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद

8) 29 अप्रैल, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस,

9) 02 मई, गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद

10) 05 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर

11) 07 मई, गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद

12) 12 मई, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, मुंबई

13) 15 मई, गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद

14) 21 मई, रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस, बेंगलोर

आईपीएल 2023 के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साईं किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटल और मोहित शर्मा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles