23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

ICC T20I ऑफ द ईयर का ऐलान, 3 भारतीय को मिली जगह

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। सोमवार 23 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने मेंस T20I टीम ऑफ द ईयर 2022 का ऐलान कर दिया। इस टीम के कप्तान जोस बटलर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की टीम को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। इस टीम में 3 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जिनमें एक नाम विराट कोहली का है, जो पिछले साल टी20 क्रिकेट में सफल बल्लेबाज थे।

आईसीसी की इस टीम का हिस्सा दो और भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जिनमें विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है। हर कोई जानता है कि साल 2022 सूर्यकुमार यादव के लिए सबसे खास था। वे पिछले साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। भारत के लिए कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका है।

ICC Mens T20I Team of The Year 2022 में भारत के 3 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 2 खिलाड़ी इंग्लैंड की टीम से भी हैं। पाकिस्तान के भी दो खिलाड़ियो को इसमें शामिल किया गया है, जबकि श्रीलंका, जिम्बाब्वे आयरलैंड और न्यूजीलैंड के एक-एक खिलाड़ी इसमें जगह दी गई है, जिनके लिए पिछला साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा रहा था।

ICC Mens T20I Team of The Year 2022 इस प्रकार है

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर)
मोहम्मद रिजवान
विराट कोहली
सूर्यकुमार यादव
ग्लेन फिलिप्स
सिकंदर रजा
हार्दिक पांड्या
सैम कुर्रन
वानिंदु हसरंगा
हारिस रऊफ
जोश लिटिल

महिलाओं ने भी लहराया परचम

महिला टीम में कौन-कौन शामिल?

सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं बल्कि महिला टीम में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है. आईसीसी की वुमेंस टीम ऑफ द ईयर में कुल 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और ऋचा घोष को आईसीसी ने अपनी टीम में जगह दी है.

आईसीसी वुमेंस टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर 2022

1. स्मृति मंधाना (भारत)
2. बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
3. सोफी डिवाइन (कप्तान, न्यूजीलैंड)
4. ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
5. ताहिला मेक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
6. निदा डार (पाकिस्तान)
7. दीप्ति शर्मा (भारत)
8. ऋचा घोष (विकेटकीपर, भारत)
9. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
10. इनोका राणावीरा (श्रीलंका)
11. रेणुका सिंह (भारत)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles