28.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

Happy Birthday MS Dhoni: 42 साल के हुए धोनी, बतौर कप्तान और बल्लेबाज ऐसा रहा माही का रिकॉर्ड

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे दिया था। धोनी भारत को तीन ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में अपना पहला आईसीसी ट्रॉफी हासील किया था।

बता दें कि धोना अब सिर्फ आईफीएल (IPL) में ही खेलते दिखाई लेते हैं। आईपीएल 2023 में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के विजयी बनाया था। ये 5वीं बार था जब चेन्नई आईपीएल में चैंपियन बनी थी। धोनी (MS Dhoni) ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के ज़रिए की थी।

वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी (MS Dhoni) के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वहीं कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स, जिन्हें अभी तक कोई नहीं तोड़ सका और धोनी उसमें नंबर वन हैं।

  • टेस्ट में सबसे ज़्यादा 60 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।
  • वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 6 बल्लेबाज़ों को आउट किया।
  • वनडे में सबसे ज़्यादा 200 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।
  • वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 3 स्टंपिंग।
  • वनडे में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी 183* रनों की पारी।
  • टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज़्यादा 5 बल्लेबाज़ों को आउट किया।
  • टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 72 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।
  • टी20 इंटरनेशनल करियर में सबसे ज़्यादा 34 स्टंपिंग।
  • अंतर्राष्ट्रीय करियर में बतौर कप्तान 332 सबसे ज़्यादा मैच।
  • अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा 195 स्टंपिंग।

धोनी (MS Dhoni) ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान 60 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 27 में जीत दर्ज की और 18 गंवाए। इसके अलावा वनडे में धोनी ने टीम इंडिया के लिए 200 मैचों की कप्तानी की, जिसमें भारतीय टीम ने 110 मैच जीते और 74 गंवाए। वहीं टी20 इंटरनेशनल में धोनी टीम इंडिया के लिए 72 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें टीम 42 मैचों में विजयी रही और टीम ने 28 मैच गंवाए।

ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर

बता दें कि धोनी (MS Dhoni) ने साल 2004 से लेकर 2019 तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट की 144 पारियों में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत से 10773 रन जोड़े। वहीं टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए। धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 16 शतक और 108 अर्धशतक जड़े।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles