22.1 C
New Delhi
Wednesday, October 4, 2023

आकर्षी छत्तीसगढ़ की बेटी ने एशिया मिक्स्ड में बिखेरा जलवा, UAE खिलाड़ी को 21-6, 21-7 से हराया

दुर्ग, (वेब वार्ता)। दुर्ग की बेटी और बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप दुबई में आयोजित एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2023 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। भारत की टीम ने बुधवार को दूसरे टाई में जीत हासिल की। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में जारी प्रतियोगिता में भारत ने मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने UAE की खिलाड़ी मधुमिता सुंदरपंडी को सीधे गेम में 21-6, 21-7 से हराया।

दुबई में 14 से 19 फरवरी तक बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस मैच में 17 देशों की टीमें भाग ले रही है। इसमें भारत को बी ग्रुप में रखा गया है। बी ग्रुप में भारत के साथ-साथ मलेशिया, कजाकिस्तान, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमीरात है। भारत का पहला मैच कजाकिस्तान के साथ खेला गया।

सिंगल गर्ल्स में पीवी सिंधू ने मैच खेला और प्रतिद्वंदी को 5-0 से हराया। इसके बाद दूसरा मैच कल यूएई के साथ हुआ। इसमें आकर्षी कश्यप ने भारत की तरफ से मैच खेला। इसमें आकर्षी ने यूएई की खिलाड़ी मधुमिता सुंदरपंडी को 21-6 और 21-7 के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही भारत इस चैंपियनशिप के शीर्ष में पहुंच गया। इसके बाद अब भारत का अगला मुकाबला मलेशिया के साथ होना है।

एशिया मिक्स्ड में खेलने वाली छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी बनी आकर्षी
बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2023 में खेलकर आकर्षी कश्यप छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप खेला है। इस टूर्नामेंट के बाद आकर्षी पुणे में आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेंगी। इसमें आकर्षी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। आपको बता दें कि यह नेशनल टूर्नामेंट कोविड के तीन साल बाद आयोजित हो रहा है।

असम की अश्मिता को हराकर एशिया मिक्स्ड में बनाई थी जगह
14 से 19 फरवरी तक दुबई में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम स्पर्धा के लिए भारत की कई बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ था। सलेक्शन के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ ने बीते तीन जनवरी को नोएडा (उत्तरप्रदेश) के राइस स्पोर्ट्स ऐरेना में चयन स्पर्धा का आयोजन किया था। इसमें 32वीं विश्व वरीयता प्राप्त छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप ने असम की अश्मिता को हराकर भारतीय दल में अपना स्थान बनाया था। इसके बाद बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2023 में महिला एकल मुकाबलों में आकर्षी और पीवी सिंधु को भारत का प्रतिनिधित्व करने की जवाबदारी दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles