23.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

Asia Cup 2022 Final: पाकिस्तान की हार का सोशल मीडिया पर जश्न, भारतीय फैंस ने लिए जमकर मजे

वेबवार्ता: SL vs PAK: युवाओं से भरी श्रीलंका क्रिकेट टीम एशिया (Asia Cup 2022 Champion Sri Lanka) की नई चैंपियन बन चुकी है। दुबई में रविवार को हुए एशिया कप 2022 के फाइनल (Asia Cup 2022 Final) में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से शिकस्त दी।

मैच (SL vs PAK) की शुरुआत में एक वक्त श्रीलंका 58 रन पर 5 विकेट खोकर खराब हालत मे थी लेकिन भानुका राजपक्षा (71) और वानिंदु हसरंगा (36) ने अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया और फिर बाकी काम लंकाई गेंदबाजों ने कर दिखाया।

श्रीलंका ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान टीम 147 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के एशिया कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान को टूर्नामेंट का फेवरेट माना जा रहा था लेकिन अब जब पाक टीम के हाथ से ट्रॉफी चली गई तो भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर खूब जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पाकिस्तान की हार का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ट्रोलिंग भी हो रही है। देखें, पाक बनाम श्रीलंका मैच पर टॉप मीम…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,148FollowersFollow

Latest Articles