16.1 C
New Delhi
Monday, March 20, 2023

विश्व मत्स्यिकी दिवस का हुआ आयोजन

-मुनाजिर रिज़वी-

नोएडा, 21 नवंबर (वेब वार्ता)। कृषि विज्ञान केंद्र (गौतम बुध नगर) एवं उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग (गौतम बुध नगर) द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पर विश्व मत्स्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मयंक कुमार राय ने छात्र-छात्राओं एवं कृषकों को कृषि विज्ञान केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मत्स्य पालन  के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के विषय में बताया तथा देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु मत्स्य पालन का आह्वान किया।

World Fisheries Day organizedकेंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विपिन कुमार ने मत्स्य क्षेत्र में उद्यमिता विकास के नए आयामों की चर्चा की तथा डॉ. सुनील प्रजापति ने मत्स्य पालन के साथ विभिन्न कृषि उद्यमों के समावेश हेतु समन्वित मत्स्य पालन की जानकारी दी। कुंवर घनश्याम ने पशुपालन एवं पालन की समन्वित पद्धति तथा प्रसंस्करण पर चर्चा की। वहीं मत्स्य विभाग के एच.एस त्रिपाठी ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

सहायक निदेशक (मत्स्य) रविंद्र प्रसाद ने अपने उद्बोधन में विभाग की समस्त योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया तथा मछली के स्वास्थ्य लाभ की चर्चा करते हुए भोजन में मछली को शामिल करने की सलाह दी। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. बोनिका पंत, वैज्ञानिक, मत्स्य विज्ञान द्वारा किया गया। डॉ. पंत ने विश्व मत्स्यिकी दिवस के बारे में बताते हुए भारत तथा उत्तर प्रदेश में मत्स्य उत्पादन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा छात्र एवं कृषकों को मिश्रित मत्स्य पालन की तकनीकी जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा दो प्रगतिशील मत्स्य कृषकों विनोद कुमार एवं ओमवीर सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन तथा नोएडा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के 75 छात्र छात्राओं के साथ-साथ 48 कृषक एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में पोस्टर तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,125FollowersFollow

Latest Articles