Monday, February 2, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सरकार किसी की भी बने, उसमें अच्छे लोग आने चाहिए : सलमान खुर्शीद

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। देश हित में एक मकसद के लिए मुख्तलिफ पार्टियों ने जो एक जुटता दिखाई, वह काबिले तारीफ है। देश भर की मुख्तलिफ पार्टियां न सिर्फ एक साथ आई बल्कि कामयाब भी रहीं। हम सभी को इसी तरह एक जुट रहना है और हर कमजोर के साथ खड़ा होना है। उक्त वक्तव्य पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने व्यक्त किए। वे भारतीय मुस्लिम नागरिक अधिकार संगठन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम सबको किसी भी भेदभाव के बिना हर कमजोर व्यक्ति के साथ न सिर्फ खड़ा होना है बल्कि एक जुट होकर संघर्ष भी करना है। इसी एक जुटता और संघर्ष का रिजल्ट है ये चुनाव परिणाम। जो लोग भी लोकतंत्र की हत्या करना चाहते है, जो लोग संविधान बदलना चाहते है उनके विरुद्ध हमेशा जंग जारी रखनी होगी। हमारा मकसद लोकतंत्र को मजबूत करना है। जिसमे हम काफी हद तक कामयाब भी हुए है। लेकिन लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सरकार किसी की भी बने उसमे अच्छे लोग ही आने चाहिए। यदि मोदी जी सरकार बनाते है तो उन्हें भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि देश के मुसलमानों, दलितों, स्वर्णों ने खुलकर सहयोग किया है। इस अवसर पर नीति आयोग की पूर्व सेक्रेटरी सैय्यदा सैय्यदन हमीद ने कहा कि जिस तरह से इस चुनाव में महिलाएं सिर्फ महिलाओं के मुद्दे पर वोट नहीं किया बल्कि पुरुषों के मुद्दे और राष्ट्र के अहम मुद्दों को लेकर साथ लड़ी। उसी तरह से मुसलमानों ने भी सिर्फ मुसलमानों की लड़ाई नहीं लड़ी, बल्कि हर कमजोर व्यक्ति की लड़ाई लड़ी, देश के लिए संविधान के लिए लड़े। इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व सांसद और भारतीय मुस्लिम नागरिक अधिकार संगठन के चेयरमैन मोहम्मद अदीब ने अपने विचार व्यक्त किए।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img