30.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

कांग्रेस पार्टी व देश के सामने बड़ी चुनौतियां हैं हमारे नेताओं ने इन्हे रेखांकित करने का प्रयास शुरू किया : सलमान खुर्शीद

-माँ गंगा किसी धर्म में कोई अन्तर नहीं करती, यह हमारे लोकतंत्र की परम्परा है

फर्रूखाबाद, 05 मार्च (वेब वार्ता)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सामने बड़ी चुनौतियां हैं और इससे भी बड़ी देश के सामने चुनौतियां हैं, हमारे बड़े-बड़े नेताओं ने इन्हे जनता के सामने रेखांकित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। श्री खुर्शीद अपने गृह जनपद फर्रूखाबाद जिले में तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को फर्रूखाबाद शहर के नाला फिदाई खां स्थित एक कॉनवेंट स्कूल में कांग्रेस कार्यकर्ता अधिवक्ता वरूण त्रिपाठी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

देश में अग्निपथ के मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरी झण्डी दिये जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अवैध कार्यों को रोकने का दायित्व है। लेकिन हर नीति पर प्रश्न चिन्ह लगाना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं औरहर नीति पर सरकार सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर सरकार नहीं चलायी जा सकती। हमको लोकतांत्रिक आजादी है, इसी को लेकर कांग्रेस ने, भारत जोड़ों यात्रा शुरू की। हम सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का पूर्ण सम्मान करना चाहिये।

श्री खुर्शीद ने विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि भारत देश, अलग-अलग सामुदायों का नहीं बल्कि एक विशेष परिवार का देश है। जिसमें, हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इसाई आदि सभी परिवार, समान अवसर प्रदान करने के लिये भारतीय संविधान द्वारा जीवन का लक्ष्य अपनाते है। उन्होंने आगे कहा कि हम गंगा-जमुनी तहजीब को अपनाते हैं और हम सभी लोग गंगा को माँ मानते हैं। कहीं कोई भेदभाव नहीं मानते हैं। हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इसाईयों के प्रति, माँ गंगा भी कोई अन्तर नहीं करती। यह हमारे लोकतंत्र की परम्परा है।

उन्होंने कहा कि आज आमतौर से जनता पर अंकुश लगाये जानेके प्रयास किए जारहे हैं। ऐसे में भारत की जनता को निष्पक्ष निर्णय लेने में बाधाएं डाली जा रही हैं साथ ही विशेष पत्रकारों पर भी अंकुश लगाये जाने के प्रयास किये जा रहे है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, देश व प्रदेश में इस भ्रष्टाचार हम खुलकर विरोध करते है और सत्ता में आने पर हम,इसमें तत्काल सुधार करेंगे, ताकि आम जनजीवन खुशहाल हो सके।

खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सामने बड़ी चुनौतियां हैं और इससे भी बड़ी देश के सामने चुनौतियां हैं, हमारे बड़े-बड़े नेताओं ने इन्हे जनता के सामने रेखांकित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने कि आज आम नागरिक मतदाता किस तरह का जीवन जीह रहे हैं, यह मुख्य मुद्दा है। रोजगारों का अभाव है, बेरोजगारी बढ़ी है, नौजवान कहां जाये, कीमतें बढ़ती जा रहीं है। यह विचारणीय प्रश्न है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा लाखों रोजगार दिये जाने पर व्यंग करते हुये कहा कि आज रोजगार, गैस सिलेण्डर की बढ़ती हुई कीमतें आदि कोलेकर, जनता में आक्रोश है। सरकार जो सत्ता में है उसकी विशेष उपलब्धी जी-20 नहीं क्योंकि कांग्रेस के समय में, जी-20 में योगदान कांग्रेस की सत्ता के बड़े-बड़े नेताओं का था। आज की सरकार उसे आगे बढ़ाये तो हम सरकार का स्वागत करेंगे।

श्री खुर्शीद ने आगे कहा कि हमारे घर में क्या-क्या तैयारी चल रहीहै, इसके केवल बड़े-बड़े पोस्टर लगाने से हम गरीबी को नहीं छिपा सकते,क्या यह जी-20 को हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि एक अभियान स्वच्छ भारत को लेकरहै, ऐसे में फर्रूखाबाद शहर की नालियों के किनारे कूड़े के ढेर दिखाई देना भी तो एक प्रश्न है। मनरेगा को पीछे हटाया गया, लेकिन अच्छे काम होने चाहिए जो पहले से होते चले आ रहे है वर्तमान सरकार को उन्हें आगे बढ़ाना चाहिये। उन्होंने कि ग्रामीण लोगों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिये किसानों के आन्दोलन हुये और खत्म भी हो गए। लेकिन किसानों को कुछ भी नहीं मिला। हम सारी समस्याओं को उजाकर करने का प्रयास कर रहे हैं।

आगामी वर्ष-2024 लोकसभा चुनाव के प्रश्न पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री खुर्शीद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उन सभी पार्टियों से मिलकर बैठकर बात करेगी जो लोकतंत्र को बचाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले दिनों बिहार गए जहां मुख्यमंत्री नितिश मौजूद थे। बड़े-बड़े नेताओं की बैठक में लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों के एक मंच पर आने की चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बिहार में हम सत्ताधारी दल का समर्थन कर रहे हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री खुर्शीद ने माना कि कर्नाटक में चुनाव होने जा रहे हैं जहां हमारी जीत की अच्छी सम्भावनाएं है, हम चाहते है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां अपना समय दें। इस अवसर पर पूर्व विधायिका श्रीमती लुईस खुर्शीद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युजंय शर्मा, प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, मीडिया प्रभारी फरीद चुगताई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles