34.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023

मैंने बादल को फटते देखा…बाल-बाल बचे BJP विधायक ने सुनाई आपबीती

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद तबाही का मंजर देखने को मिला है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे गुफा के पास बादल फटने के बाद अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बादल फटने के बाद गुफा के बगल से अचानक सैलाब आ गया। मलबा ऊपरी हिस्से में लगे टेंट तक तो नहीं गया लेकिन यह नीचे की ओर गया जिससे कई टेंट बह गए।

 

एनडीआरएफ, आईटीबीपी और भारतीय सेना राहत व बचाव कार्य में जुटी है और इस दौरान कई लोगों को मौके से सुरक्षित निकाला गया है। बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। भाजपा विधायक ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि उन्होंने बादल फटते देखा।

 

हेलीकॉप्टर से अमरनाथ पहुंचे टी राजा सिंह और उनके परिवार के सदस्य खच्चरों के सहारे पहाड़ियों से उतरे। आपबीती सुनाते हुए भाजपा विधायक ने कहा, ”हमने देखा कि मौसम अचानक बिगड़ गया है। उन स्थिति में हेलिकॉप्टर सेवा भी रद्द कर दी जाती, इसलिए हमने खच्चरों के जरिए पहाड़ियों से उतरने का फैसला किया। मैंने पहाड़ियों से करीब एक किलोमीटर नीचे बादल फटते देखा। इसके बाद कई तंबू बाढ़ में बह गए।”

 

विधायक को विशेष सुरक्षा मिली हुई थी, जिसके बाद सेना ने उनके परिवार को श्रीनगर पहुंचाने में मदद की। भाजपा विधायक का कहना था कि मौके पर कई राज्यों से आए लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles