24.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

इंदिरा गांधी का जमाना याद दिला अशोक गहलोत की मोदी सरकार को चेतावनी, सबको पता क्या हुआ था

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। ‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’ पर राहुल गांधी के बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष (Rahul Gandhi) नोटिस जारी किया है। अब राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस के नोटिस पर कांग्रेस आगबबूला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इंदिरा सरकार के हश्र की याद दिलाते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के यह कहने के बावजूद कि वह नोटिस का जवाब देंगे, दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंच गई। दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई हमें इंदिरा गांधी के कार्यकाल की याद दिलाता है। जब इंदिरा गांधी के समय में ऐसी चीजें हुईं, तो परिणाम क्या थे, सभी जानते हैं…

गहलोत ने कहा- बिना अमित शाह के, बिना केंद्र सरकार के दिल्ली पुलिस ऐसा करे यह संभव नहीं है। यदि कोई नेता अपनी यात्रा के दौरान मिले फीडबैक को जनता से साझा कर रहा है तो इसमें गलत क्या है। पुलिस ने केस दर्ज किया फिर भी कोई बात नहीं लेकिन जब राहुल गांधी जी ने कह दिया कि नोटिस मुझे मिल गया है, मैं इसका जवाब दे रहा हूं। उसके बावजूद पुलिस का उनके आवास पर पहुंच जाना, इंदिरा गांधी के जमाने की याद दिलाता है। इंदिरा गांधी के जमाने में किस तरह की हरकते हुई थीं, उसका परिणाम क्या हुआ वह सभी को मालूम है।

कांग्रेस नेता ने रविवार को राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की जमकर निंदा की। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ और ‘उत्पीड़न’ का सबसे खराब उदाहरण करार दिया। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं के बयानों पर मामले दर्ज करके एक गलत उदाहरण पेश कर रही है। बता दें कि अशोक गहलोत राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और आलाकमान से मशविरे के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। वह राहुल से भी मिलने पहुंचे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles