21.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

Kushi Nagar News: प्रथम चरण में 167 के सापेक्ष 80 किसानों को मिला सोलरपंप

कुशीनगर(वेबवार्ता)- जनपद के किसानों के लिए सोलर पंप बरदान साबित हो रहा है। प्रथम चरण में 167 लक्ष्य के सापेक्ष 80 किसानों के खेतों में सोलरपंप स्थापित हुआ है। इसके लिए 334 किसानों ने टोकन कटवाया तथा 129 ने सोलरपंप के लिए अपना अंश जमा किया है। प्रथम चरण के साथ दूसरे चरण में शासन स्तर से 83 का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। इसके लिए किसान आगामी 6 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सोलर पंप किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्राप्त होगा।

  प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत प्रथम चरण में 167 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके लिए जिले के 334 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन कर टोकन कटवाया था। इसमें से 129 किसानों ने सोलरपंप हासिल करने के अपना अंशदान जमा किया। इनमें से विभिन्न जांच के बाद 80 किसानों के खेतों में सोलर पंप स्थापित हुआ है। वहीं शासन स्तर से द्वितीय चरण में जनपद को 83 सोलर पम्प का विभिन्न क्षमतावार लक्ष्य आवंटित हुआ है। इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन आगामी 6 फरवरी तक कर सकेंगे।

  किसानों को विभाग के बेवसाइट www.upagriculture.com पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसके किसान www.upagriculture.com पर अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग करेगा। सोलरपंप पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्राप्त होगा। किसान को ऑनलाइन बुकिंग के साथ 5000 का टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। टोकन कन्फर्म होने के एक सप्ताह के अन्दर कृषक को अवशेष कृषक अंश की धनराशि ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान के माध्यम से इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में अथवा आनलाइन जमा करना होगा। अन्यथा कृषक का चयन स्वयं निरस्त हो जायेगा तथा विभाग टोकन मनी की धनराशि जब्त कर लेगी।

बताया कि 2 एचपी सोलरपंप को 4 इंच, 3 एवं 5 एचपी के लिए 6 इंच, तथा 7.5 एवं 10 एचपी के लिए 8 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है। बोरिंग कृषक की स्वयं होगी। सत्यापन के समय उपयुक्त बोरिंग न पाये जाने पर टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी और आवेदन निरस्त हो जायेगा। 22 फीट तक 2 एचपी सर्फेस सोलर पम्प, 50 फीट तक 2 एचपी सबमर्सिबल, 150 फीट तक 3 एचपी एवं 200 फीट तक 5 एचपी तथा 300 फीट तक गहराई पर उपलब्ध जल स्तर के लिए 7.5 एचपी एवं 10 एचपी के सोलर पम्प उपयुक्त होते हैं। बताया कि प्रथम चरण में 167 लक्ष्य के सापेक्ष 334 का टोकन कटा है। 129 किसानों ने कृषक अंश जमा किया। 80 सोलर पंप जांच के बाद स्थापित हुआ है।

“प्रथम चरण में 167 लक्ष्य के सापेक्ष 334 ने आवेदन किया था। 129 किसानों ने अपना अंश जमा किया। 80 किसानों के खेत में सोलरपंप लग गया है। दूसरे चरण में निर्धारित 83 लक्ष्य के सापेक्ष किसानों ने आवेदन मांगा गया है।”                                                   आशीष कुमार उपकृषि निदेशक

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,148FollowersFollow

Latest Articles