15.1 C
New Delhi
Thursday, December 7, 2023

न्यायपालिका वाले बयान पर सिब्बल का रिजिजू पर निशाना,- बोले क्या आपका बयान जूडिशरी को मजबूत करने के लिए था

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। कपिल सिब्बल ने केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू के न्यापालिका को कमजोर करने वाले बयान पर निशाना साधा है। सिब्बल ने ट्वीट करते हुए पूछा कि क्या आपका यह विवादास्पद बयान ज्यूडिशरी को मजबूत करने के लिए था। कानून मंत्री ने हाल ही में कहा था कि सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है।

कपिल ने रिजिजू के बयान को विवादास्पद
कानून मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘रीजीजू : एक और नायाब बयान। मोदी सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है…।’ उन्होंने सवाल किया, ‘क्या आपके सभी विवादास्पद बयान न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए हैं? आप यकीन कर सकते हैं। पर हम वकील नहीं।

कानून मंत्री ने उस दिन क्या कहा था
कानून मंत्री किरन रिजिजू ने कहा था कि सरकार और न्यायपालिका में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि दोनों एक-दूसरे पर हमले कर रहे हों और उनके बीच ‘महाभारत’ चल रहा हो। रिजिजू ने आगे कहा था कि सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles