39.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023

गुरुग्राम में 50 एकड़ में बनाई जाएगी साइंस सिटी

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में एक साइंस सिटी बनाने का फैसला किया है, जिसे केंद्र सरकार की मदद से करीब 50 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई एक बैठक में साइंस सिटी स्थापित करने के लिए गुरुग्राम में उपयुक्त स्थान तलाशने पर चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने कहा कि साइंस सिटी की स्थापना के बाद राज्य और अन्य हिस्सों के छात्रों को वैज्ञानिक सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से सीखने का मौका मिलेगा। बयान में कौशल के हवाले से कहा गया कि इससे क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और विज्ञान की अन्य शाखाओं को कवर करने वाली विषयगत ब्रांच स्थापित की जाएंगी, जिससे स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को लाभ होगा।

बयान में कहा गया है कि हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में एक साइंस सिटी स्थापित करने का फैसला किया है, जिसे केंद्र सरकार की मदद से लगभग 50 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। अधिकारियों ने बैठक के दौरान बताया कि इस साइंस सिटी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ‘स्पेस गैलरी’ भी स्थापित की जाएगी जो अंतरिक्ष में उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की जानकारी देगी।

 

इसके अलावा इसरो द्वारा सिमुलेटर भी लगाए जाएंगे ताकि छात्र अंतरिक्ष में जाने का अनुभव कर सकें। आगे बताया गया कि साइंस सिटी में एक इनोवेशन हब भी विकसित किया जाएगा जो छात्रों को नए वैज्ञानिक विचारों पर काम करने का माहौल प्रदान करेगा। इस हब में छात्रों को मेंटर भी मिलेंगे जो उनका मार्गदर्शन करेंगे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव नगर एवं ग्राम नियोजन देवेंद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा आनंद मोहन शरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles