30.1 C
New Delhi
Wednesday, September 27, 2023

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, कांग्रेस ने जताया रोष, बोले जयराम रमेश- भारतीय लोकतंत्र ओम शांति

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)।  जहां एक तरफ तरफ कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता आज यानी शुक्रवार को रद्द कर दी गई है। वहीं लोकसभा सचिवालय से पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। बता दें कि, राहुल वायनाड से लोकसभा सदस्य थे।

दरअसल मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने बीते गुरुवार को उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी ने साल 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। तब उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम ‘मोदी’ क्यों होता है।

इधर इस फैसले के आने के बाद से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपना रोष जताया है, आज कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सत्तारूढ़ दल का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज कहा कि, ये किसी समाज के संबंध में नहीं है जो लोग पैसे लेकर भागे, जैसे ललित मोदी, नीरव मोदी और विजय माल्या वे क्या पिछड़े समाज से थे? ये लोग ऐसी अनुभूति बना रहे हैं कि राहुल गांधी ने पिछड़े समाज के बारे में बोला है।

वहीं मामले पर कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने कहा कि, “हम इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से लड़ेंगे। हम भयभीत या चुप नहीं होंगे। PM मोदी से जुड़े अडानी महामेगा स्कैम में JPC के बजाय, राहुल गांधी अयोग्य करार हुए हैं। भारतीय लोकतंत्र ओम शांति।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles