15.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

पाकिस्तान में बाढ़ से तबाही देख दुखी हुए PM Modi, पीड़ित लोगों के लिए जताई संवेदना

वेबवार्ता: पाकिस्तान में बाढ़ (Pakistan Floods) से मची भीषण तबाही पर भारत ने पड़ोसी देश के लोगों के प्रति संवेदना जताई है। पीएम मोदी (Pm Modi) ने संकट की इस घड़ी में आपसी मतभेदों से इतर मानवीय रुख दर्शाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pakistan Floods Pm Modi) ने सोमवार को ट्वीट में कहा, पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हूं। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली की आशा करते हैं।

बाढ़ में मरने वालों की संख्या 1000 के पार

पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,061 तक पहुंच गई। वहीं आर्थिक संकट से जूझ रही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार की अपील के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंचने लगी है। बाढ़ की विभीषिका का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि 3.3 करोड़ लोगों को यानी देश की कुल आबादी के करीब सातवें हिस्सा को विस्थापित होना पड़ा है। पाकिस्तानी जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इसे “दशक का सबसे भयावह मानसून’ कहा।

पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को 10 अरब डॉलर का नुकसान

वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने कहा कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक का नुकसान हुआ है। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने वाले मुख्य राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के कारण कम से कम 1,061 लोग मारे गए हैं जबकि 1,575 लोग घायल हुए हैं।

प्राधिकरण ने कहा कि करीब 9,92,871 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे लाखों लोग भोजन व स्वच्छ पेयजल आदि से वंचित हो गए हैं। इसके साथ ही करीब 7.19 लाख पशु भी मारे गए हैं और लाखों एकड़ उपजाऊ भूमि लगातार बारिश से जलमग्न हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles