25.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी: जानें RPF कांस्टेबल ने क्यों मारी गोली, ये थी वजह

मुंबई, (वेब वार्ता)। मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी की घटना  की वजह सामने आई है। RPF कांस्टेबल ने आखिर गोली क्यों चलाई इस पर पश्चिम रेलवे के पुलिस आयुक्त ने बताया कि उसकी यानी RPF कांस्टेबल चेतन कुमार तबीयत गड़बड़ थी, उसके बाद उसने अपना आपा खो दिया…कोई बहस नहीं हुई थी। बता दें कि आरपीएफ जवान ने आज सुबह अपने एक वरिष्ठ अधिकारी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

क्या था पूरा मामला?
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने सोमवार को यानी आज सुबह महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के समीप एक चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल ने अपने स्वचालित हथियार से गोलियां चलाकर तड़के करीब पांच बजे जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सवार आरपीएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) तथा तीन अन्य यात्रियों की हत्या कर दी थी।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अपने सीनियर को गोली मारने के बाद कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी। मीरा रोड में पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को पकड़ लिया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles