मुंबई, (वेब वार्ता)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के 11वें सबसे उद्योगपति बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 96.4 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। इससे पहले वह 13वें स्थान पर थे। 11 अगस्त को सामने आई ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी अब देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति एक दिन में 223 मिलियन डॉलर बढ़ी है।
इससे पहले अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Mukesh Ambani) जनवरी माह में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। लेकिन जिस तरह से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई उसके बाद अडानी को बड़ा झटका लगा और उनकी संपत्ति में भारी गिरावट देखने को मिली।
जिस तरह से भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है उसका मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को काफी फायदा हुआ है। सेंसेक्स इस साल अभी तक तकरीबन 7।3 फीसदी तक बढ़ चुका है। वहीं देश के शीर्ष 15 अरबपतियों की बात करें तो सिर्फ अडानी और राधाकृष्णन दमानी की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है।
एक जनवरी से अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में तकरीबन 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जियो फाइनेंशियर सर्विसेज के डीमर्जर के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की संपत्ति में और इजाफा हो सकता है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले गौतम अडानी ने जेफ बेजोस को पीछे कर दिया था। लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी की संपत्ति में 57 बिलियन डॉलर की कमी आई थी।
पिछले साल सितंबर में गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे, जिन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ा था। हालांकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद इनकी संपत्ति में 57 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर से ज्यादा गिरा था।
राधाकिशन दमानी को इतना नुकसान
राधाकिशन दमानी साल 2020 के दौरान दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी थे। हालांकि अब इनकी रैंक घटकर 10 हो गई है। साल 2023 में अभी तक इनकी संपत्ति 2.4 अरब डॉलर से घटकर 16.9 अरब डॉलर हो गई है।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क
एलन मस्क दुनिया के पहले सबसे अमीर आदमी बने रहेंगे। इनकी कुल संपत्ति साल 2023 के दौरान 87 बढ़कर 224 अरब डॉलर हो चुकी है। वहीं फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट के पास कुल दौलत 191 अरब डॉलर है और ये दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।