16.1 C
New Delhi
Wednesday, November 29, 2023

कनाडा में रहने वाले भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह, कैनेडियन रैपर शुभनीत का मुंबई में होने वाला शो रद्द

नई दिल्ली, 20 सितंबर (वेब वार्ता)। भारत ने बुधवार को कनाडा में अपने नागरिकों और वहां की यात्रा पर विचार कर रहे लोगों को देश के कुछ हिस्सों में भारत विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी। जून में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की “संभावित” संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में गिरावट के बीच यह परामर्श आया है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा, “कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से समर्थित घृणा अपराधों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए, वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और यात्रा पर जाने का विचार करने वालों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है।”

भारतीय नागरिकों को दी सलाह

इसमें कहा गया है, “हाल ही में, धमकियों के जरिये विशेष रूप से भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के उन वर्गों को निशाना बनाया है जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं।” बयान में कहा गया, “इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं।”

भारतीय छात्रों को सावधानी बरतने की सलाह

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावास कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कनाडाई अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। परामर्श में कहा गया, “कनाडा में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को देखते हुए, विशेष रूप से भारतीय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।”

कैनेडियन रैपर शुभनीत का शो रद्द

वहीं,  कैनेडियन रैपर शुभनीत का मुंबई में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। दरअसल, शुभ पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए खेल तौर पर खालिस्तान का समर्थन करता है। कनैडियन रैपर ने हाल ही में भारत का विकृत मानचित्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद हर तरफ बवाल मच गया है। अब-स्पीकर कंपनी बोट मुंबई ने शुभ की स्पॉन्सरशिप रद्द कर दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रैपर शुभ का मुंबई में 23 से 25 सिंतबर तक शो होने वाला था। इसके बाद वह 6 अक्तूबर को चंडीगढ़ व 7 अक्तूबर को लुधियाना जानेवाला था। लेकिन अब शुभ का मुंबई में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है। यही नहीं, युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा मुंबई में शुभ के कार्यक्रम का विरोध किया गया। नेताओं ने  खिलाफ प्रदर्शन कर उनके शो के पोस्टर भी फाड़े। रैपर के के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने मुंबई पुलिस से मांग की है कि कैनेडियन रैपर के शो को रद्द किय जाये और उनका खिलाफ शिकायत दर्ज की जाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles