जिले के दर्जनों विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
हल्द्वानी (वेब वार्ता)- सरकार एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी स्थित गौलापार में खेल का मैदान बेहतर तरीके से उपयोग हो इसके लिए स्पोटर्स स्टेडियम को उच्चीकृत कर खेल विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा वर्चुअल माध्यम से की।सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर एमबीपीजी डिग्री कालेज में समाज कल्याण राजस्व चिकित्सा बालविकास पुलिस व अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक गण व जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की पुस्तिका एक साल नई मिसाल पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगतए जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलियाए विधायक भीमताल रामसिंह कैडाए नैनीताल सरिता आर्याए मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला एवं जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का एवं रिबन काटकर स्टालों का शुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि भगत ने सभी को बधाई देते हुये कहा कि युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होने कहा शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार को जनता के द्वार जाना है तथा उनकी परेशानियों की समस्या से निजात दिलाना है। उन्होंने कहा आज का उत्तराखण्ड उत्कृष्ट उत्तराखण्ड के रूप में बढ रहा है।

इसके साथ ही मत्स्यए बाल विकासए डेयरीए समाज कल्याणए उद्योगए उरेडाए ग्रामीण उद्यम वेग परियोजना आदि विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए जिसमें उपस्थित आम जनमानस को संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट पूर्व विधायक नवीन दुम्का सुमित्रा प्रसाद डा0 अनिल कपूर डब्बू उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब प्रमोद बोरा दिनेश खुल्बे चतुर सिंह बोरा तरूण बंसल राजेन्द्र बिष्ट नवीन भटट कार्तिक हर्बोला समीर आर्या मोहन पाठक राकेश नैनवाल साकेत अग्रवाल रंजन बर्गली शान्ति मेहरा रेनू अधिकारी किशोर जोशी नितिन राणा बहादुर नदगली धीराज पाण्डे हुकुम सिंह कुंवर नरेन्द्र मेहरा हरिमोहन अरोडा लाखन निगलटिया प्रदीप बिष्ट के साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एसएसपी पंकज भटट मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी शिवचरण द्विवेदी एसीएमओ डा0 रश्मि पंत नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।