-अकबर खान-
भोपाल। क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश से लाकर भोपाल में गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड के पास से आठ गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 135 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में छह महिलाएं हैं। सभी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र के नारियल खेड़ा की रहने वाली हैं। वहीं दो पुरुष भी शामिल हैं जो सीहोर के रहने वाले हैं।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक सूचना मिली थी कि सेन्ट्रल लाइब्रेरी मैदान के पास दो पुरुष एवं छह महिलाएं खड़ी हुई हैं, उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। इन सभी संदेहों को स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा और हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई। महिला की गरिमा का ध्यान रखते हुए उनकी तलाशी महिला प्रधान आरक्षक द्वार कराई थी। मामला कुछ संदिग्ध लगा तो एक महिला 50 वर्षीय फूलबाई कुचबंदिया निवासी नगर निगम कालोनी नारियल खेडा के पास से प्लास्टिक की बोरी के अन्दर 4 पैकेट खाकी रंग की टेप से पैक पैकेट मिला। उसे खोलने पर प्रत्येक पैकेट में हरे काले रंग का मटमैला नमी एवं गंधयुक्त गांजा जैसा पदार्थ मिला। शंका हुई तो फूलबाई के साथ बाकी महिलाओं के सामान व बोरी की तलाशी ली तो उसमें भी गांजा मिला था। कुल मिलाकर करीब 135 किग्रा गांजा बरामद किया गया। बाद में पुलिस ने नीतू कुचबंदिया 32 वर्षीय, सीमा कुचबंदिया 35 साल, रिया कुचबंदिया, कविता कुचबंदिया, रानी कुचबंदिया के साथ अभिषेक मेसकर और मनीष मारन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक सभी महिलाएं बर्तन बेचने की आड़ लेकर गांजा तस्करी किया करती है। आरोपितों में अधिकांश महिला कम पढ़ी लिखी है। यह गिरोह आंध्र प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाके से गांजा मंगाकर तस्करी कर रहे थे।
सराहनीय भूमिका : निरीक्षक अनूप कुमार उइके , उनि शिवभानु सिंह ,उनि शिवराज सिंह, उनि मितेश मुजाल्दे ,सउनि. लोकपाल, सउनि प्यारेलाल, प्र.आर. गजराज सिंह प्रआर. विजयवरन,प्र.आर. प्रतीक सिंह, प्रआर. दिलीप बाक्सर,प्रधान आरक्षक सुमित शाह आर. शाहदाब, आर. महावीर, आरक्षक राजेन्द्र राजपुत, आर. सलमान खान आऱ विवेक नामदेव, आर. जितेन्द्र चंदेल, म प्रआऱ संतोष तनवे , म.आर पूजा अग्रवाल थाना क्राइम ब्रांच की सराहनीय भूमिका रही।