28.1 C
New Delhi
Wednesday, October 4, 2023

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी से इन 4 राशियों के शुरू हो रहे अच्छे दिन, मां लक्ष्मी का भी मिलेगा आशीर्वाद!

वेबवार्ता: Ganesh Chaturthi 2022 Shukra Rashi Parivartan: ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। इसे ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि, धन, प्रेम, वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। ये वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। मीन राशि में ये उच्च के होते हैं जबकि कन्या राशि में नीच के माने गए हैं।

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार 31 अगस्त, बुधवार को शुक्र का गोचर (Shukra Gochar 2022) होने जा रहा है। इस दिन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) भी मनाई जाएगी।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) के दिन शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि (Leo Zodiac) में प्रवेश करेंगे। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra ka Rashi Parivartan) बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो गणेश चतुर्थी के दिन से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये राशियां कौन-कौन हैं

मेष राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित होगा। शुक्र गोचर की अवधि में सुख-समृद्धि के साथ-साथ खुशियां प्राप्त होंगी। पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है। आर्थिक निवेश के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

वृष भराशि

इस राशि से संबंधित जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन खास साबित होने वाला है। शुक्र गोचर की पूरी अवधि में आर्थिक रूप से तरक्की होगी। साझेदारी वाले काम में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसके साथ ही इस दौरान मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लिए खास रहेगा। इस दौरान जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। शुक्र गोचर की अवधि में नए जॉब का ऑफर मिल सकता है। जो लोग नौकरी में उनकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। करियर तरक्की का अवसर मिलेगा।

कुंभ राशि

शुक्र को गोचर से कुंभ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। गोचर की अवधि में दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऐश्वर्य के साधनों की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की हासिल कर सकते हैं। अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के कामकाज को गति मिल सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles