नई दिल्ली/ग्वालियर, (वेब वार्ता)। जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) अब अपने एक बयान को लेकर विवादों में आते दीख रहे हैं। दरअसल LG मनोज सिन्हा ने दावा किया है कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पास कोई भी पढाई की डिग्री नहीं थी। वहीं अब उनके अजीबोगरीब दावे पर कांग्रेस नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। यह भी सवाल पूछा अगया है कि गांधीजी के पास डिग्री नहीं थी तो उन्होंने अदालतों में केस कैसे लड़े।
जानकारी के अनुसार बीते गुरूवार को मनोज सिन्हा ग्वालियर में राममनोहर लोहिया व्याख्यायानमाला को संबोधित करते हुए यह भ्रामक बयान दिया। वहीं छात्रों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्होंने गांधीजी का भी उदाहरण दिया। यहां सिन्हा ने कहा कि, शिक्षा डिग्री से अधिक महत्वपूर्ण होती है। शिक्षा ही डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।
#WATCH | J&K LG says, “…Misconception that Gandhi ji had a Law Degree. Did you know he didn’t have a single University Degree? His only qualification was a High School Diploma. He qualified to practice Law but didn’t have a Law Degree. He had no Degree but how educated he was.” pic.twitter.com/2O3MkeZZhI
— ANI (@ANI) March 24, 2023
इसके साथ ही LG सिन्हा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, अधिकतर लोगों को भ्रांति है कि गांधीजी के पास कानून की डिग्री थी। सच्चाई यह है कि उनके पास कोई डिग्री नहीं थी। इसके बावजूद वे राष्ट्रपिता भी बने। वहीं अब उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है।
इधर MP कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने इस बयान को लेकर मनोज सिन्हा को अब आड़े हाथों लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि, महात्मा गांधी एक डिग्रीधारी बैरिस्टर थे। उन्होंने आगे लिखा कि, दरअसल ये सब लोचा तब से शुरू हुआ जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल उठने शुरू हुए हैं।
जब से मोदी जी और स्मृति ईरानी जी की डिग्री पर सवाल शुरू हुए हैं तब से बड़ा लोचा है।
ग्वालियर के एक कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कह रहे हैं कि महात्मा गांधी के पास कोई डिग्री नहीं थी।
हुज़ूर वे बाक़ायदा बैरिस्टर थे, डिग्रीधारी।इनके चक्कर में उन्हें क्यों… pic.twitter.com/fyMjHxbRhn— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) March 23, 2023
जानकारी दें कि, महात्मा गांधी ने लंदन से वकालत की डिग्री ली थी। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में साल 1888 में दाखिला लिया था। 1891 में उनकी वकालत की पढ़ाई पूरी भी हुई थी।