24.1 C
New Delhi
Thursday, June 1, 2023

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बड़ी राहत! गैस सिलेंडर हुआ 171.50 रु. सस्ता, जानें आपके महानगर में क्या है इसके रेट

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। आम आदमी के लिए आज बड़ी राहत भरी खबर आई है। जी हां, घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) के दाम में लगातार दूसरे महीने में भी राहत देखने को मिली है।  हालांकि अब भी, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, जो दाम देश के चारों महानगरों के लोगों ने पिछले महीने चुकाए गए थे, वो ही मई के महीने में भी आपको चुकाने होंगे।

देखा जाए तो मार्च के महीने में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला था। तब पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया है। वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Rate) के दाम में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में यह लगातार दूसरा महीना है​ कि कर्मशियल गैस सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता हुआ

  • दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2028 रुपए की जगह 1856.50 रुपए में मिल रहा है।
  • वहीं कोलकाता में यह दाम 2132 रुपए से घटकर 1960.50 रुपए हो गए हैं।
  • इसी प्रकार मुंबई में ये 1980 रुपए की जगह 1808.50 रुपए में मिल रहा है।
  • इसके साथ ही चेन्नई में अब कॉमर्शियल सिलेंडर 2021.50 रुपए में मिल रहा है।

गौरतलब है कि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से बीते महीने 1 अप्रैल को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 92 रुपए की बड़ी कटौती की गई थी। वहीं इससे पहले 1 मार्च को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का जरुर बड़ा इजाफा किया गया था।

इसी प्रकार घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम अभी भी 1103 रुपए पर बने हुए हैं। मार्च के महीने में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला था। तब पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG के दाम में 50 रुपए बढ़ा दिए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles