33.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023

अयोध्या: जनपद में मनाया गया मतदान संकल्प दिवस

-कुमार मुकेश-

अयोध्या, 20 फरवरी (वेब वार्ता)। जनपद में शुक्रवार को में मतदान संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन 11 विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया। उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान हेतु जागरूक करना था। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी विकास खण्डों में नोडल अधिकारियों को नामित किया गया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव द्वारा विकास खण्ड पूराबाजार की ग्राम पंचायत मड़ना में उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सभी मतदाताओं को जागरूक करते हुए आगामी 27 फरवरी, 2022 को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही बी0एल0ओ0 को घर-घर जाकर मतदान पर्ची वितरित करने, मतदान पर्ची प्राप्त न होने की दशा में वोटर आई0डी0 कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, बैंक पासबुक अन्य फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर वोट डालने हेतु जागरूक करने हेतु निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी महिला मतदाताओं को घर से बाहर निकल कर मत का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायत मड़ना को शत-प्रतिशत मतदान वाला बूथ बनाने हेतु जागरूक किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा रैली के साथ ग्राम पंचायत में भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया गया आज के कार्यक्रम मे पूरे जनपद से लगभग 122341 मतदाताओं ने प्रतिभाग किया तथा पंचायत भवन में संचालित पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बूथों के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय मड़ना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका नन्दिनी त्रिपाठी द्वारा लापरवाही शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने एवं विद्यालय में अव्यवस्था हेतु कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। उक्त भ्रमण में डी0पी0आर0ओ0 शीतला प्रसाद सिंह, बी0डी0ओ0 कृष्णकान्त शुक्ला,डी0सी0 दीपक कुमार व राकेश सिंह, ए0डी0ओ0पी0 धनजीत, ग्राम प्रधान ममता यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, सचिव, ग्राम पंचायत नीरज सिंह एवं अन्य बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles