39.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023

गुजरात की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई से गांधीनगर के बीच इस तारीख से दौड़ेगी

गांधीनगर
 गुजरात की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इसी महीने के अंत से दौड़ने लगेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस बारे में जानकारी दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक चला करेगी। यह ट्रेन 30 सितंबर से शुरू होगी। ट्रेन शुरू होने की तैयारियां का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री ने कालूपुर स्टेशन का दौरा किया। जहां पर उन्‍होंने बताया कि, देश की तीसरी और गुजरात की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 30 सितंबर से गांधीनगर और मुंबई के बीच शुरू होगी।

साल के अंत तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस नई ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने झूला मीनारा को विकास से जोड़कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि, “वंदे भारत एक्सप्रेस” सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस वंदे भारत के चेयरकार का किराया करीब 1200 रुपये और एक्जीक्युटिव मेंबर का किराया करीब 2500 रुपये तक हो सकती है। रेल मंत्री ने कहा कि साल के अंत तक देश के सभी प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी।
 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles