16.1 C
New Delhi
Tuesday, December 5, 2023

Smriti Irani-Bill Gates | स्मृति ईरानी ने बिल गेट्स को सिखाया खिचड़ी में तड़का लगाने का तरीका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। सोशल मीडिया पर इस वक्त केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union minister Smriti Irani) और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) का एक वीडियो खूब सुर्खियों में हैं। जिसमें स्मृति ईरानी बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखाते हुए नजर आ रही हैं। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, इस वीडियो को स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से शेयर किया है। वीडियो (Video) को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “भारत के सुपर फूड और इसके पोषण घटक को पहचानना। जब @BillGates ने श्री अन्न खिचड़ी को दिया तड़का!” गौरतलब है कि इस वीडियो को एक कार्यक्रम में लिया गया था।

जिसमें बिल गेट्स के साथ-साथ स्मृति ईरानी भी शामिल थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्मृति ईरानी अरबपति बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाने का तरीका (how to add tadka) स्टेप बाई स्टेप सिखाती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद बिल गेट्स अपने हाथों से तड़का लगाए गए खिचड़ी को टेस्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 4 लाख 52 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो देख यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles