33.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023

House Arrest | कंबोडियाः प्रमुख विपक्षी नेता ‘केम सोखा’ को 27 साल की ‘नजरबंदी’

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। कंबोडिया (Combodia) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां की एक अदालत ने भंग हो चुकी कंबोडिया नेशनल रेस्क्यू पार्टी के नेता केम सोखा को आज यानी शुक्रवार को राजद्रोह का दोषी करार देते हुए 27 वर्ष की नजरबंदी की सजा सुनाई है।

मामले पर नोम पेन्ह नगर अदालत ने कहा कि, विपक्षी नेता सोखा ने 2010 से लेकर 2017 तक विदेशी ताकतों का भरपूर साथ दिया है।  जानकारी दें कि, सोखा को साल 2017 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

वहीं मामले पर अदालत ने कहा कि, सोखा एक महीने के अंदर उसके आदेश के खिलाफ अपील दायर कर सकते हैं।  दरअसल साल 2017 में इससे संबंधित आरोपों में सोखा की गिरफ्तारी के कुछ समय बाद कंबोडिया नेशनल रेस्क्यू पार्टी को भंग कर दी गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles