27.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान, फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नॉक्स ने जीता अवॉर्ड

स्टॉकहोम।  इस साल साहित्य के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। साहित्य में फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नॉक्स को साल 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। एनी एर्नॉक्स का जन्म साल 1940 में हुआ था और वे नॉरमैंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ीं। एनी का मानना है कि लेखन एक राजनीतिक कार्य है, जो सामाजिक असमानता के लिए हमारी आंखें खोलता है। इस उद्देश्य के लिए वह भाषा को ‘चाकू’ के रूप में इस्तेमाल करती हैं।

पिछले साल साहित्य में नोबेल पुरस्कार तंजानिया में जन्मे ब्रिटिश उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को दिया गया था। वह 1986 के पुरस्कार विजेता वोले सोयिंका के बाद से पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अश्वेत अफ्रीकी लेखक थे, और 1993 के पुरस्कार विजेता टोनी मॉरिसन के बाद से चौथे अश्वेत लेखक थे।

प्रतीक सिन्हा, जुबैर नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदार
वहीं, तथ्यों की जांच करने वाली वेबसाइट ऑल्टन्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर तथा भारतीय लेखक हर्ष मंदर इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के संभावित विजेताओं में शामिल हैं। विजेता के नाम की घोषणा से पहले जारी की गई संक्षिप्त सूची से इस बात के संकेत मिल रहे हैं। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा सात अक्टूबर को नॉर्वे के ओस्लो में की जाएगी। ‘द टाइम’ पत्रिका ने ”नॉर्वे के सांसदों के माध्यम से सार्वजनिक किए गए नामांकन, सट्टेबाजों की भविष्यवाणियों और पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट, ओस्लो से चुने गए नामांकन के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें संभावित विजेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles