16.1 C
New Delhi
Tuesday, December 5, 2023

अमेरिका यूक्रेन को 60 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देगा

वाशिंगटन

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 60 करोड़ अमरीकी डॉलर के अतिरिक्त रक्षा सहायता देने की घोषणा की है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने विदेश विभाग के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी है। अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा, “मैं सितंबर 2021 से यूक्रेन के लिए अमेरिकी हथियारों और उपकरणों के हमारे सहयोग के तौर पर 60 करोड़ अमरीकी डॉलर की अतिरिक्त मदद की घोषणा कर रहा हूं। इसके तहत अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को अतिरिक्त हथियार, युद्ध सामग्री और उपकरण देगा।” उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका 15 अरब डॉलर से अधिक की मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रोन को रूस को जवाब देने के लिए उन्नत हथियारों और उपकरण दे रहा है। यूक्रेन की सेना इतनी प्रभावी ढंग से उपयोग कर रही है क्योंकि वे रूस के आक्रमण के खिलाफ अपने सफल जवाबी हमले को जारी रखते हैं।

ब्लिंकेन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका यूक्रेन के लोगों का तब तक समर्थन करेगा जब तक इसकी जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, “धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ यूक्रेन के लोग अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं। वे अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है। यूक्रेन भी बहुत ही बहादुरी के साथ युद्ध लड़ रहा है और दुश्मनों को पीछे ढकेल रहा है।”

यूक्रेन की बढ़त पर पुतिन बड़े सहयोगियों को अपनी तरफ रिझाने में जुटे
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बड़े सहयोगियों को अपनी-अपनी तरफ रिझाने में जुटे हैं। दोनों ही देश अब इस युद्ध में अपने प्रयास तेज करना चाहते हैं, जिसका भविष्य हाल के दिनों में अब यूक्रेन की तरफ झुक गया है। उजबेकिस्तान के प्राचीन शहर समरकंद में पुतिन को रूस के अंतरराष्ट्रीय एकांतवास को खत्म करने और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अपने संबंधों को मजबूत बनाने की उम्मीद है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles