Today’s Horoscope : आज का राशिफल। 08 फरवरी, 2023
मेष : आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। ऑफिस का काम समय पर पूर्ण हो जाएगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोग आपके निर्णयों से काफी प्रसन्न रहेंगे।
वृष : आज आपकी सामाजिक छवि सुधर सकती है। यदि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जा रहे हैं तो सावधानी अवश्य रखें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। अकारण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं।
मिथुन : आज समय का सदुपयोग अवश्य करें। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका उठना-बैठना रहेगा। मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे।
कर्क : आज जॉब में तनाव रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति में बदलाव करेंगे। अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करें। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं।
सिंह : आज धैर्यवान होकर काम पूर्ण करें। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको उसका समाधान मिल सकता है। आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। संतान को उचित मार्गदर्शन देने का प्रयास करें।
कन्या : आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उपजने की आशंका है। आपकी राय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। कर्मचारी आपके विरुद्ध लामबंद हो सकते हैं। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन अधिक हो सकता है।
तुला : आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य संबंधों में ताजगी रहेगी। एक साथ कई काम करने की कोशिश न करें। मन में नए कार्यों को लेकर उमंग-उत्साह की भावना में वृद्धि होगी। आभूषणों पर धन खर्च कर सकते हैं।
वृश्चिक : आज कारोबार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। पुराने झगड़ों को लेकर दोबारा उलझने से बचें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अपने कार्यक्षेत्र को लेकर लापरवाही न करें।
धनु : आज उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यवसाय में सावधानी रखने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्य आपके ऊपर गर्व करेंगे। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आध्यात्मिक विषयों पर गूढ अध्ययन कर सकते हैं।
मकर : आज प्रियजनों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। आलस्य करने से बचें। दिन संघर्षों से युक्त हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। मौसम परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
कुंभ : आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो दिन सौभाग्यशाली रहेगा। थोड़े ही प्रयासों से आपके काम सफल हो जाएंगे। दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। अहंकार का प्रदर्शन न करें।
मीन : आज आप नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। पहले किए गए श्रम का लाभ प्राप्त हो सकता है। निष्ठा और योग्यता की प्रशंसा होगी। अपने काम के प्रति पूरी तरह से एकाग्र रहेंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।