ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव के कर्क राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल मिलेंगे। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।
वृष राशि- मन अशांत रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। माता से धन मिल सकता है।
सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।
तुला राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु आत्म संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि- मन में शांति व प्रसन्नता तो रहेगी, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।